रमाकांत पांडे
खबर प्रतापगढ़ से है जहां पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव में विपक्षियों द्वारा जमीन के विवाद में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है ।
मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि बीती रात बनपुरवा गांव के निवासी सीताराम सरोज कि विपक्षियों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि उसके मकान और जमीन का न्यायालय में एक वाद विचाराधीन है जिसका स्थगन आदेश भी पारित है ।
उसी मामले के विवाद में बीती रात उसके विपक्षियों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी ।
सूचना पर पट्टी कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं और जांच पड़ताल जारी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ