रमेश कुमार मिश्र..
तरबगंज गोण्डा:तरबगंज सीएचसी पर एक मरीज दवाई कराने जारहा था की अचानक चक्कर आने से गेट पर गिरकर तड़पने लगा, लेकिन सीएचसी के जिम्मेदार के कानो में जूँ तक नही रेंगी और लोग आते जाते देखते रहे।
बताते चले की मंगलवार को गोण्डा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरबगंज पर एक मरीज दवा कराने जा रहा था कि अचानक चक्कर आ गया ।
मरीज सीएचसी गेट पर गिरकर तड़पने लगा जो काफी देर तक तड़पता रहा।
लेकिन सीएचसी के जिम्मेदार पर जूँ तक नही रेंगा और गेट से लोग आते जाते रहे किसी ने भी सहारा देने की कोसिस नही की।
जब मीडिया टीम के लोग पहुँचे और बीडीओ ग्राफी करने लगे तब जाकर सीएचसी के लोग जागे तब तक मरीज के घरवाले भी पहुँच गये थे और मरीज को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टर के आँखो से पानी मर चुका है ? उनके सामने ही मरीज तड़प रहा है और कोई भी जिम्मेदार डाक्टर देखने को राजी नही है।
आखिर यैसा क्यो है सरकार द्वारा मरीज की सुविधाओं के लिए करोड़ो रूपये खर्च किया जा रहा है।
लेकिन जिम्मेदार सरकार की मनसा पर पानी फेर रहे है ।
वही पत्रकारों के बीडीओ बनाने पर झल्लाये सीएचसी अधीक्षक धीरज तिवारी ने धमकी भरे अंदाज में पूछताछ की और कहा की अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है सब जानकारी है हमे...!
अधीक्षक साहब को पत्रकार का कैमरा दिखाई दे गया सीसीटीवी में लेकिन मेनगेट पर जिन्दगी और मौत के बीच तड़प रहा मरीज नही दिखाई दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ