Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा मंडल पहाड़ापुर के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के छतौरा चौराहा से बरबटपुर बाजार होते हुए कई गांवों में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। 


तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों के साथ ग्रामीण देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आये। 


पद यात्रा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रंजन शर्मा, मण्डल प्रभारी अन्नू बाबा व मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र मौर्य, डाक्टर हेमचंद मिश्र, पिंटू सिंह पिपरी, रूप नारायन सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार मिश्र, दिनेश मिश्र, अंकुर मौर्य सहित सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे