Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:तस्करी के लिए जा रहे 295 विलुप्त प्रजाति के कछुओं को पुलिस ने पकड़कर सरयू नदी में छोड़ा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। तस्करी के लिए लेकर जा रहे 295 विलुप्त प्रजाति के कछुओं को लखनऊ पुलिस ने पकड़ा, जिन्हें करनैलगंज सरयू नदी में छोड़ा गया।


वन विभाग के दरोगा अशोक कुमार पांडेय के अनुसार लखनऊ पुलिस द्वारा तस्करी में पकड़े गए 295 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को मंगलवार शाम करनैलगंज के सरयू नदी में छोड़ा गया।

यह दुर्लभ प्रजातियां केवल सरयू नदी में पाई जाती हैं इसलिए बरामद कछुओं के बच्चों को सरयू नदी में छोड़ा गया। 


लखनऊ वन विभाग की टीम 295 कछुओं के बच्चों को लेकर करनैलगंज के सरयू नदी में पहुंची। 


यह कछुए लखनऊ पुलिस द्वारा तस्करी के लिए लेकर जा रहे व्यक्ति के पास से पकड़ा गया और इस दुर्लभ व विलुप्त प्रजाति के कछुओं के लिए सरयू नदी में लाकर छोड़ने का आदेश था। 


जिस पर वह लखनऊ से लेकर करनैलगंज सरयू नदी पहुंचे। जहां वन विभाग के दरोगा अशोक पांडेय की देखरेख में कछुओं के बच्चों को सरयू नदी में छोड़ा गया। 


कछुओं को लेकर आये शौकत उल्ला खान रेंज अफसर वन विभाग सरोजनी नगर, अभिषेक सिंह डिप्टी रेंजर, राम सूचित वन रक्षक, वन दरोगा अशोक पांडेय, टीएसए संस्था के उपमन्यु चक्रवर्ती व बलराम सामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे