बंद पड़े घर व सरकारी स्कूल में भी चोरों ने की वारदात, शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शिकायत मे जुटी पुलिस
गौरव तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात चोरों ने बीती रात दो घर व स्कूल में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
चोर एक लाइसेंसी बंदूक समेत नकदी व लाखों का जेवरात ले उड़े ।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव निवासी रामफेर पांडेय रिटायर्ड शिक्षक हैं।
सोमवार की रात उनके घर अज्ञात चोर पीछे बने भारजे के माध्यम से छत के सहारे अंदर दाखिल हो गए।
चोर अलमारी में रखी रिटायर्ड शिक्षक के बेटे विनोद कुमार पाण्डेय की लाइसेंसी बारह बोर की डबल बैरल बंदूक समेत अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर छः सोने अंगूठी, दो सोने की जंजीर, दो सोने का मंगलसूत्र, लगभग आधा किलो चांदी के सामान व अठारह हजार नकदी समेत करीब लाख से अधिक का माल लेकर फरार हो गए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया । लाइसेंसी बंदूक चोरी होने की सूचना पर घबराई पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
घन्टो छानबीन के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इसके बाद चोरों ने कुछ दूर स्थित चकौडिया गांव निवासी गंगा प्रसाद पांडेय (नन्हे) के बन्द घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया।
हालांकि परिजनों के दिल्ली में होने के कारण कितने रुपए के सामान चोरी हुए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक यहाँ से हजारों रुपए का सामान चोरी गया है।
चोरों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित केशवपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर छात्रों के खाने के लिए रखा खाद्यान्न उठा ले गए।
चोरी के बाद खाद्यान्न अज्ञात चोरों ने कुछ दूरी पर पुलिया में छुपा दिया था। हालांकि दूसरे दिन स्कूल खुलने पर छिपा कर रखा गया खाद्यान्न बरामद हो गया।
लालगंज कोतवाल कमलेश कुमार पाल का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ