Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज



गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। रंजिश के चलते पिटाई से घायल युवक की प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। 


मृतक की पत्नी ने गांव के चार आरोपियो पर हत्या का मुकदमा लीलापुर थाने मे दर्ज कराया है। सूचना पर पुलिस ने युवक की मौत को लेकर गांव पहुंचकर छानबीन की। 


लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे गिरधरसहाय तिना निवासी सालिकराम वर्मा 38 पुत्र माताफेर की रंजिश के चलते चौदह अगस्त की रात लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी। 


मारपीट मे घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। 


इसके बाद परिजन घायल युवक का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल मे ले जाकर उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया। 


घायल युवक की अस्पताल मे इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ती गयी और सोमवार की रात उसकी सांसे थम गयी। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। 


मृतक के बेटी आसमां 18 व बेटा हंसराज को रो रो कर बुरा हाल था। मामले मे मृतक की पत्नी कोमला देवी ने गांव के अमृतलाल, राजाराम पुत्रगण रामदीन व पवन पुत्र राकेश तथा बल्लू पुत्र हरिसरन सरोज के खिलाफ नामजद तहरीर दी। 


शिकायत पर लीलापुर थाने मे चारो आरेापियो के खिलाफ हत्या व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है। 


लीलापुर पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बाबत पूछताछ कर लौट गयी। उधर मृतक के शव का प्रयागराज अस्पताल मे पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 


देर रात तक मृतक का शव घर पहुंचने की संभावना है। इस बारे मे लीलापुर एसओ विनीत उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 


आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे