बीपी त्रिपाठी
धानेपुर गोंडा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मुजेहना ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ, अपने का ब्लॉक का अध्यक्ष चुनने के लिए पूरे उत्साह के साथ शिक्षकों ने मतदान किया।
निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर ब्लाक संसाधन केंद्रों मुजेहना पर पूरे दिन गहमा गहमी रही, 349 शिक्षक को मतदान करना था जिनमे से 338 शिक्षक द्वारा मतदान किया गया।
मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम की घोषणा में कुलदीप पाठक 181 मत प्राप्त हुए और वही शरद सिंह को 157 मत प्राप्त हुआ।
कोषाध्यक्ष प्रेम चंद वर्मा व मंत्री राजीव कुमार का पद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं
विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने निर्वाचित अध्यक्षों व मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया,
इस मौके पर नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष आलोक पाठक ने कहा की निर्वाचन के रूप में मिले दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने व शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्परता से कार्य किया जाएगा।
बधाई देने के लिए शिक्षक राजेश मिश्रा, प्रेम प्रकाश, नुरुल हसन, राहुल वर्मा, करुणेश मणि, अनिल श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, संत शरण तिवारी,सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ