अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में बलरामपुर बहराइच बाईपास मार्ग पर सुवांव पुल के पहले नरकटिया गांव के पास गलत तरीके से खड़े डंपर संख्या यूपी 44 टी 0432 से बीती रात दो बाइक सवार टकरा गए ।
टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों मृतकको को बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया । मरने वालों में दोनों लोगों की पहचान लेखपाल के रूप में की गई है ।
जानकारी के अनुसार 22 अगस्त की रात जनपद श्रावस्ती के तहसील इकौना में कार्यरत दो लेखपाल धूपनाथ चौधरी (35) तथा विजय कुमार (36) ड्यूटी से वापस घर जाते समय गोंडा बहराइच बाईपास मार्ग पर नरकटिया गांव के निकट रोड पर ही गलत तरीके से खड़े डंपर संख्या यूपी 44 टी 432 के पीछे से टकरा गए ।
टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवार व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतक को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू की ।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मृतक लेखपाल धूपनाथ चौधरी (35) पुत्र मेघनाथ चौधरी निवासी ग्राम बनकटा चंदन पुर थाना पचपेड़वा तथा विजय कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद निवासी ग्राम मुटेहरा सोनगढा कोतवाली गैसड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं ।
घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा डीसीएम को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उन्होंने बताया कि दोनों मृतक व्यक्ति श्रावस्ती जिले के साथी इकौना में लेखपाल के पद पर पद पर कार्यरत थे परिजनों का कहना है कि रूपनाथ तथा विजय धन्य मित्र थे दोनों एक साथ ही ड्यूटी पर आए थे और जाते थे सोमवार को कार्य की अधिकता के कारण देर हो गया और रात में लौटते समय दुर्घटना के शिकार हो गए । हालांकि दुर्घटना स्थल श्रावस्ती इकौना के रास्ते पर नहीं पड़ रहा है ।
मृतक लेखपाल किस कारण से अपना मुख्य मार्ग छोड़कर बाईपास पर घटनास्थल की ओर गए थे यह जांच का विषय है ।
इकौना से गैसड़ी पचपेड़वा जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ ही सबसे सुलभ रास्ता है । जिस स्थान पर दुर्घटना हुआ है वह इस मार्ग से काफी हटकर उतरौला व गोंडा की ओर जाने वालों के लिए बाईपास मार्ग है ।
हालाकी यह बाईपास मार्ग अभी पूर्ण रुप से चालू नहीं है । रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माणाधीन होने के नाते बायपास मार्ग अभी तक स्थाई रूप से संचालित नहीं हो रहा है ।
स्थानीय लोग अथवा ग्रामीण क्षेत्रों से होकर जाने वाले लोग ही इस मार्ग से होकर आते जाते हैं । दोनों लेखपाल किस कारण से बाईपास पर गए इस संदर्भ में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ