Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा:जमीनों के सर्किल रेट बढ़ने से नाराज हुए वकील, किया कार्य बहिष्कार



वकीलों ने 30 अगस्त तक कार्य बहिष्कार का दिया अल्टीमेटम

कमलेश

धौरहरा-लखीमपुरखीरी:शासन द्वारा हाल ही में जमीनों के  बढाए गए सर्किल रेट का विरोध करते हुए सोमवार को धौरहरा तहसील में अधिवक्ता संघ ने कार्य बहिष्कार कर दिया जो सायं तक जारी रहा।


जिसकी वजह से सभी कार्य बाधित हो गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने 30 अगस्त तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही है।


 जिसमें वकीलों के साथ बैनामा लेखक भी मौजूद रहे। वही वकीलों की स्ट्राइक के चलते रजिस्ट्रार ऑफिस में भी कार्य बाधित हो गया।


शासन द्वारा जमीनों की बढ़ाई गई सर्किल रेट के विरोध में सोमवार को धौरहरा तहसील मे विरोध करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी,मंत्री शरद अवस्थी की अगुवाई में एडवोकेट रामजी मिश्रा,राजू शुक्ला, अखिलेश मिश्रा,ब्रजेश मिश्रा,विनीत श्रीवास्तव,जगदीश प्रसाद राजवंशी,विनीत शुक्ला समेत अन्य वकील व बैनामा लेखक रामशंकर रस्तोगी,रामनाथ गुप्ता,पुरुषोत्तम अवस्थी,मखबूल अली,हाजी असगर अली,मन्नी लाल त्रिवेदी,अवधराम मौर्य आदि ने तहसील में विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसकी वजह से सभी कार्य बाधित हो गए। 


वहीं विरोध जताकर बढ़े सर्किल रेट कम करने की मांग करते हुए 30 अगस्त तक कार्य बहिष्कार जारी रखने को भी कहा है। 


इस बीच तहसील में रजिस्टार कार्यालय में कार्य बाधित रहा। वहीं अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील के परगना फिरोजाबाद व धौरहरा के अधिकतर राजस्व ग्राम दरिया बुर्द है,जहां पर बाजारी मूल्य अत्यधिक कम है। 


जिसका सर्किल रेट बहुत ज्यादा निर्धारित कर दिया गया है। दर सूची में अत्यधिक विसंगतियां है, उक्त दर सूची जनहित में नहीं है। 


जिसको वापस लेकर विधि सम्मत तथा जनकल्याणकारी दर सूची जारी की जाये। इस बाबत अधिवक़्ता संघ के मंत्री शरद अवस्थी ने बताया कि 22 अगस्त से 30 अगस्त तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 


इस दौरान अध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी, मंत्री शरद अवस्थी,राजू शुक्ला,सुशील कश्यप,रामजी मिश्रा,कैलाश नारायण मिश्रा, अनिल शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, बृजेंद्र मिश्र,राकेश शुक्ला,अनिल अवस्थी,विमलेश तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे