कमलेश
खमरिया खीरी:पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीओ धौरहरा की देखरेख में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सोमवार को दो शातिर अपराधियों को 2.750 किलो गांजे के साथ खमरिया पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।
थाना ईसानगर क्षेत्र के चौकी खमरिया में तैनात उपनिरीक्षक शिवाजी दुबे ने सोमवार को सिपाही अरुण कुमार,जय कुमार,रामसुख पाण्डेय,गौरव मिश्रा,प्रदीप व नरेंद्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से अपराधियों की धरपकड़ के अंतर्गत चलाये गए अभियान में 2 किलो 750 ग्राम गाँजे के साथ शातिर कल्लू पुत्र जुम्मन निवासी समर्दा थाना ईसानगर व शमशेर पुत्र हबीब को महरिया से गोबिंद शुगर मिल ऐरा जाने वाली सड़क किनारे कर्बला चौराहे से दबोचकर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
इस दौरान उपनिरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि दोनों की पुलिस को काफ़ी दिनों से तलाश थी,जिन पर पहले से ही कई मुक़दमें दर्ज है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ