रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति के बाएं कंधे की हड्डी व बांया पैर टूट गया।
मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है बल्कि हल्का दरोगा मामले को रफा दफा करने में लगे है।
घटना करनैलगंज बहराइच मार्ग स्थित ग्राम खिंदूरी के पास की है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम दिनारी निवासी मैनुद्दीन खां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र दिया है।
जिसमे कहा गया है कि बीते 8 अगस्त की सुबह उसके पिता समसुद्दीन खां गांव के ही निवासी सईद खां के साथ बाइक पर सवार होकर बहराइच रोड स्थित कंजिया चौराहा जा रहे थे।
अभी वह ग्राम खिन्दूरी से आगे बढ़े ही थे जहां ग्राम खिन्दूरी निवासी एक व्यक्ति हाथ मे गाय की रस्सी पकड़े सड़क पर खड़ा था उसकी गाय चर रही थी।
बाइक पहुंचते ही उसने गाय की रस्सी खींच लिया। जिससे रस्सी सड़क पर तन गई और उसी में फंसकर उसके पिता के साथ सईद खां भी मय बाइक सड़क पर गिर गये।
जिससे उसके पिता के बांए कंधे की हड्डी व बांया पैर टूट गया। और शरीर मे भी गम्भीर चोटें आई वहीं सईद खां भी चोटिल हो गये।
उसने अपने पिता को बहराइच के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराकर ऑपरेशन कराया जहां से उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया।
पीड़ित ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ