करनैलगंज(गोंडा)। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने कजरी तीज मेले के मद्देनजर सोमवार को सरयू घाट का निरीक्षण किया और घाट पर होने वाली सुख-सुविधाओं को देखा। आसपास के लोगों से बातचीत कर मेले को सकुशल ढंग से निपटाने की अपील की।
सरयू घाट पर जबरदस्त अव्यवस्था होने के चलते संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
उनके साथ मौजूद नगर पालिका की ईओ प्रियंका मिश्रा को सफाई कर्मचारियों के सहयोग से घाट की सफाई करानेे एवं सरयू घाट पर पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ