Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार




वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक ) पार्टी कार्यालय प्रताप सदन प्रतापगढ में पार्टी के निर्देशानुसार युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यालय में आये हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं  आम जनता से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण कराने की बात कही एवं  इसके पश्चात जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पार्टी का विस्तार करते हुए जिला कमेटी में अभिषेक सिंह उर्फ सूरज को जिला सचिव,  ध्रुव सिंह को जिला उप सचिव एवं आयुष सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा ब्लॉक कमेटी लालगंज में मानसिंह को ब्लॉक का प्रधान महासचिव और ब्लॉक कमेटी सांगीपुर में अमर सिंह यादव को महासचिव एवं दीपक सिंह को उपाध्यक्ष के पद पर  मनोनीत किया।


उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रताप वीरू, जिला सचिव अभिषेक सम्राट श्रीवास्तव,सदर ब्लाक के अध्यक्ष यश शुक्ला,  एवं पट्टी विधानसभा के महासचिव अभय पटेल ने मनोनयन पत्र प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे