वासुदेव यादव
अयोध्या:श्रीराम मंत्र महायज्ञ का अयोध्या में 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा विराट आयोजन।
इसकी जानकारी आज प्रेसवार्ता में कार्यक्रम आयोजक जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने दिया।
उन्होंने बताया मीडिया को बताया कि यह आयोजन श्री राम हर्षण मैथिल संख्य पीठ चारू शिला मंदिर जानकीघाट अयोध्या के प्रांगण में होगा।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन स्वामी राम हर्षण देव के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर होने जा रहा है।
इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन होगा। संत सम्मेलन 11, 12 एवं 13 अक्टूबर को 2:00 से 6:00 के मध्य होगा।
उन्होंने कहा कि इस दौरान श्रीराम कथा होगा। यहा पर कथा की अमृत वर्षा मूलक पीठाधीश्वर वृंदावन धाम के डॉ राजेंद्र देवाचार्य करेंगे।
कार्यक्रम में तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य भी आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में भागवत महापुराण पारायण रामचरितमानस पाठ वृंदावन के प्रसिद्ध महाप्रभु लीला हर दिन सन्तो व भक्तों का भंडारा होगा।
कार्यक्रम के आयोजक स्वामी श्री वल्लभाचार्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह आयोजन अति विशाल होगा। जिसमें हजारों की संख्या में देश के संत महंत भक्तगण शिष्य कर शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि अभी से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आमंत्रित किया गया है। हमने व्यक्तिगत रूप से जाकर उनको निमंत्रण पत्र दिया है।
प्रेस वार्ता के दौरान जगतगुरु राम दिनेशाचार्य महराज, महंत अवधेशदास, महंत राम भूषणदास कृपालुजी, महंत जनार्दनदास, महंत रामजीसरण व महंत मनीषदास सहित आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ