Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

 


वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़-भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को एकत्रित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल बाबू कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में बाबू जी द्वारा अदा की गई भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। 


बाबूजी कभी किसी पर दोषरोपण नहीं करते थे, बल्कि स्वयं जिम्मेदारी ले लेते थे। उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए सत्ता को ठोकर मार दी थी।


इस मौके पर महामंत्री राजेश सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज श्री रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। 


इसके पीछे बाबू कल्याण सिंह का सर्वाधिक योगदान है। उन्होंने कहा कि यदि विवादित ढ़ांचा नहीं हटता तो मंदिर बनने की बात ही नहीं होती। 


भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि एक समय था जब रामलला टेंट में रहा करते थे,लेकिन आज जो मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसका रास्ता कल्याण सिंह ने ही प्रशस्त किया था। 


श्रद्धांजलि समारोह में प्रमुख रूप से सतीश चौरासिया, पवन गौतम,रामजी मिश्र,राम असारे पाल, रवीन्द्र पटेल राघवेंद्र शुक्ला ओम प्रकाश पाण्डेय गुड्डू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे