Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल



 राजू शुक्ला 

मनकापुर(गोण्डा)मनकापुर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर अरोपियो को जेल भेजने का दावा किया है।

 

गुरुवार को मुखबिर सूचना पर क्षेत्र के बनजरिया गांव  में एक आम के बाग में चार लोग पिअकप के साथ एक छुट्टा गाय को क्रूरता पूर्वक पकड़ कर पिकप पर लाद रहे है।


सूचना मिलते ही ह्ल्का एसआई बलिराम सिह मयहमराही,मुख्य आरक्षी विजय शंकर राजभर,आरक्षी सोहन चौहान पहुंचने पर देखा गया कि चार लोग पशु को घेर कर जबरदस्ती व क्रूरता पूर्वक पकड रहे है।


मौके से चार लोगो को गिरफ्तार कर मय पिकप कोतवाली लाया गया।जहां पर पूछताछ पर मजीद पुत्र शफी,राजेन्द्र भारती पुत्र राम केवल,राम केवल पुत्र स्व० हरिभजन ग्राम सोहास मजरे करमोहनी थाना मोतीगंज व अर्जुन कुमार वर्मा पुत्र राम रंग ग्राम तुर्काडीहा थाना मोतीगंज बताया गया।


चारो उपरोक्त के खिलाफ पशु कूरता निवारण का मामला दर्ज़ कर जेल रवाना किया गया।


वही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि मामला दर्ज कर चारो अरोपियो को जेल भेजा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे