दिनेश कुमार
गोण्डा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पुलिस चौकी मछली गांव बाजार, कस्बा मनकापुर, रेताशा,समसापुर, ईश्वरीय विश्व विद्यालय,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सहित विभिन्न क्षेत्रो में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
मनकापुर ब्लाक के सामने ब्रह्माकुमारी संस्थान में सजीव झांकी, सजीव भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्रह्माकुमारी बहन उपमा व प्रमोद भाई के देखरेख में बाल कृष्ण रूप का सजीव सचित्र प्रस्तुति की गयी।
इसके बाद नगर चैयरमैन प्रदीप गुप्ता व सभासद वैभव सिंह सहित तमाम लोगों ने आरती में भाग लिया।
सैकडो की संख्या में लोग उपस्थति हुए। सभी लोगो ने भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की सुन्दर सजीव झांकी देखकर मंत्रमुग्ध दिखे।
पुलिस चौकी पर हुआ भव्य आयोजनः
कोतवाली मनकापुर की पुलिस चौकी मछली बाजार में चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
बाल कृष्ण की सुन्दर मनमोहक झांकी बनायी गयी है। पूजन चल रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग पहुंचेः
सीओ संजय तलवार सपरिवार मछली बाजार पुलिस चौकी पर पहंच कर अखंड रामायण पाठ में राम चरित्र मानस का पाठ करते सपिरवार जुटे हुए हैं।
वही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का इंतजार हो रहा है। क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान,समाज सेवी व श्रीकृष्ण भक्त जुटे हुए हैं।
दो घंटे के अंदर भगवान भगवान के जन्म होने की प्रतीक्षा हो रही है। भारी संख्या में लोग जुटे हुए है। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ