Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में सावन महीने के तीसरे सोमवार को भी आस्था का जनसमुदाय उमड़ा

                             वीडियो 


वासुदेव यादव 

अयोध्या: सोमवार को राम नगरी अयोध्या में आस्था का जन समुद्र उमडा। प्रातः काल से ही भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने सरयू नदी में आस्था श्रद्धा व भक्ति की डुबकी लगाए नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के उपरांत सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी कनक भवन व रामलला मंदिर में दर्शन पूजनकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।


  बता दें कि अयोध्या में सावन झूला मेला मणि पर्वत से आरंभ हो चुका है इसके चलते सभी मंदिरों में झूला पड़ गया है और आज सावन का तीसरा सोमवार था।


 इसके चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।


  अयोध्या के सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि बड़े वाहनों का अयोध्या में प्रवेश वर्जित है। खासकर चौराहों पर सबकी चेकिंग भी होता है।


 अयोध्या के प्रमुख मंदिर अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का उचित इंतजाम किया गया। अयोध्या का सावन झूला मेला रक्षाबंधन तक चलेगा। इसके चलते प्रतिदिन लाखो की संख्या में उमड़ रही है।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे