Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्वनाथगंज:आजादी अमृत महोत्सव को लेकर निकाली गयी तिरंगा यात्रा, दिखा जोश



रवि दुबे 

प्रतापगढ़।  आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में शनिवार की शाम विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 


कार्यक्रम के तहत भाजपा नेत्री प्रतिभा की अगुवाई में बाइक रैली के जरिए भी लोगों को स्वाधीनता की महत्ता का बोध कराया गया। 


अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे कर्म बहादुर इण्टर कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या मे महिलाओं ने देश की एकता व अखण्डता की सुरक्षा का संकल्प लिया। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को भी प्रभावी बनाये जाने का संकल्प जताया है।


 प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हर व्यक्ति को तिरंगे के सम्मान को लेकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिये। 


इस मौके पर मो. युनुस, मो. आसिफ, संतोष वर्मा, रामअंजोर वर्मा, मनीष पाण्डेय, रिषभ सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, दीपराज, रामू वर्मा, विजय सरोज आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे