Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे सोमवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया । खेल दिवस के उपलक्ष में इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।



जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में इंटर हाउस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत कार्यक्रम के आयोजक आशीष श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्या मनमीत बहल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । मुख्य अतिथि द्वारा हॉकी से बाल को हिट कर के कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में कमेंट्री का कार्य आदित्य सिंह हर्षवर्धन सिंह के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी का काम विद्यालय अध्यापक लाइक अंसारी एवं दीपाली पांडे द्वारा किया गया। मैच की स्कोरिंग का काम छात्रा अगम्या अग्रवाल एवं सिद्धांत सिंह ने किया । प्रतियोगिता में ट्यूलिप हाउस से दर्शील केसरवानी, उत्कर्ष, मोहम्मद तंजील, अरहम, प्रणव, नागेश्वर, भानु सिंह ने, लिली हाउस से ऋषभ, आदित्य, हर्षित, अफजल, अल्ताफ, फवाद ने लैवंडर हाउस से अखंड, साकिब, सुदर्शन, गौरव, ने तथा आर्किड हाउस से ऋषभ, देव, सैफ, युवराज, हरि प्रकाश, प्रज्जवल, जयेश व समीर ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल में ट्यूलिप हाउस एवं लैवंडर हाउस के मध्य शानदार मैच हुआ, जिसमें ट्यूलिप हाउस 5-0 से विजेता बनी । उपविजेता का खिताब लैवंडर हाउस को प्राप्त हुआ। पूरी प्रतियोगिता में छाए रहने वाले दर्शील केसरवानी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया । उन्होंने सेमीफाइनल में 6 एवं फाइनल में 4 गोल दागकर अपनी टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। विद्यालय प्रधानाचार्य मनमीत बहल द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया । उन्होंने बच्चों को जीवन में खेलों के महत्व से भी परिचित कराया। प्रतियोगिता के अंत में उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। हॉकी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यक्रम आयोजक आशीष श्रीवास्तव, विद्यालय वरिष्ठ समन्वयक राजेश जयसवाल, लईक अंसारी, दीपाली पांडे, के अतिरिक्त विद्यालय छात्र हर्षवर्धन सिंह, आदित्य सिंह, छात्रा ओजस्वी यादव अगम्य अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे