अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के झंडे वाले पार्क में सोमवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को झंडा वितरण करते हुए उन्हें प्रेरित किया गया।
जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय व मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडा प्रदान करके किया। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करने का कार्यक्रम है। हम सभी को आजादी के नायकों के पदचिन्हों पर चलते हुए देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी, डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ रमेश शुक्ल, अभिषेक सिंह, डॉ के पी मिश्र, लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ दिनेश त्रिपाठी, डॉ तुलशीष दूबे, भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय व जिला कार्यसमिति सदस्य महेश शुक्ल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ