Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:सरकारी भूमि में लगे कीमती पेड़ो के मामले में हल्का दरोगा ने लगाई फर्जी रिपोर्ट



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सरकारी भूमि में लगे कीमती वृक्ष को काटकर बिक्री कर दिया गया। शिकायत होने पर हल्का दरोगा ने वृक्ष न कटने की रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया। 


मामला कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम गुरसडी से जुड़ा है, यहां के निवासी जितेंद्र गोस्वामी ने आन लाइन शिकायत किया है। 


जिसमे कहा गया है कि ग्राम गुरसडी में सरकारी ग्राम समाज की भूमि में शीशम व आम के पुराने बेस कीमती वृक्ष लगे थे। बीते जून माह में ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने वृक्षों को कटवाकर बेंच दिया। 


आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नही हुई। उसने बीते 6 अगस्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर हल्का दरोगा ने वृक्ष न कटने की रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया। 


जब कि शिकायतकर्ता के पास उक्त भूमि पर लगे वेशकीमती वृक्षों की कटाई से सम्बंधित बीडीओ भी उसके पास मौजूद है। जितेंद्र ने दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


 हल्का दरोगा मनीष कुमार ने बताया कि यदि रिपोर्ट गलत लग गई है तो दुबारा जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 


हल्का लेखपाल नीरज यादव ने बताया कि सारी लकड़ी ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी गई थी। जल्द ही उसकी नीलामी करवा दी जायेगी। 


एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मामला जानकारी में नही है। यदि ऐसा मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे