फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी बाजारों में भारत जोड़ो यात्रा निकाने को लेकर हुई बैठक | CRIME JUNCTION फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी बाजारों में भारत जोड़ो यात्रा निकाने को लेकर हुई बैठक
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी बाजारों में भारत जोड़ो यात्रा निकाने को लेकर हुई बैठक



अयोध्या 11 सितंबर ।महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के  नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को नैतिक समर्थन देने के लिए फैजाबाद लोकसभा में भी प्रत्येक बाजारों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।


उक्त उद्गार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आज महंगाई इस देश का सबसे बड़ा मुद्दा है पर सत्ताधारी दल इस पर बोलने से कतराता है। 


श्री अखिलेश यादव ने कहा फैजाबाद लोकसभा का कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी लोकसभा क्षेत्र में महंगाई के खिलाफ जन जागरण  चलाएगा और सत्ताधारी दल की बेईमानी को लोगों के बीच उजागर करने का कार्य करेगा।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा आज पूरा देश महंगाई बेरोजगारी और मंदी से परेशान है और भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने उद्योगपतियों मित्रों की मदद के लिए कार्य कर रहे हैं।


एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा ने कहा फैजाबाद में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।


पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र मढ़ी पांडे तथा महानगर महासचिव रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा फैजाबाद लोकसभा का प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में पूरे जोश के साथ सम्मिलित होगा।


अनुसूचित विभाग के नेता रामकरण कोरी तथा राम अवध पासी ने कहा सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, सरसों का तेल जैसी जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम आदमी का बजट गड़बड़ा दिया है।


किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी तथा बृजेश रावत ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आम आदमी से जुड़ने का कार्य करेगी।


जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया फैजाबाद लोकसभा में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा लोकसभा के प्रत्येक बाजारों में विचरण करेगी तथा यात्रा के समय जहां यात्रा समाप्त होगी वहां रात्रि विश्राम और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 


उन्होंने बताया फैजाबाद लोकसभा की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए 12 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक वार्ड तथा ब्लाकों में न्याय पंचायत स्तर तक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि ज्यादा ज्यादा संख्या में कांग्रेस जन इस यात्रा में सम्मिलित हो।


बैठक में प्रमुख रूप से भगवान बहादुर शुक्ला, रामनरेश मौर्य, डॉ राजकुमार मौर्य, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे अब्दुल हकीम, महेश वर्मा ,दीप कृष्ण वर्मा प्रदीप निषाद सुरेश कुमार राकेश कुमार शर्मा राम बहादुर सिंह चंचल सोनकर डीएन वर्मा अशोक कुमार राय दिनेश यादव विजय भान यादव राघवेंद्र मौर्य मोहित यादव मोहम्मद आरिफ रामचरित्र वर्मा शिवा सिंह यादव भीम शुक्ला राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे