पीएम के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना, हवन पूजन व सम्मान के हुए आयोजन | CRIME JUNCTION पीएम के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना, हवन पूजन व सम्मान के हुए आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएम के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना, हवन पूजन व सम्मान के हुए आयोजन

 


गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पीएम के जन्मदिन को लेकर भाजपाईयों द्वारा शनिवार की शाम नगर के संगम चौराहे पर हवन पूजन कर मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।


पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नीतेश द्विवेदी की अगुवाई मे हवन पूजन कर प्रधानमंत्री के द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं के भी सफल क्रियान्वयन की कामना की गयी। 


कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासद व भाजपा नेता बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू ने किया। इस मौके पर फैसल खान, हरिओम मिश्र, रितेश सिंह, अंकित जायसवाल, कुलदीप तिवारी, अजय मिश्र, चंदन मिश्र, दीपक सिंह, धर्मेन्द्र राव आदि रहे। 


इधर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत रक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के ढिगवस पूरे ठाकुरराम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के राष्ट्रीय महासचिव विजय मिश्र गुरूजी ने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में योगदान के लिए सत्रह लोगों को सम्मानित किया। 


सम्मानित होने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. शक्ती कुमार पाण्डेय ने किया। भाजपा नेता विजय मिश्र ने कहा कि मोदी की अगुवाई मे देश की छवि भी दुनिया मे लगातार मजबूत हो रही है। 


कार्यक्रम में पं. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय की टीम ने आल्हा गीतों की समां बांधी। इस मौके पर महेन्द्र मिश्र, कमलेश पाण्डेय, रामदेव, सदाशिव, संगम लाल शुक्ल, अंबिका प्रसाद मिश्र आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे