Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके कॉलेज में भाषा लैब एवं स्टूडेंट फीडबैक कार्यक्रम

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में एमएलके पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग सभागार में शुक्रवार को भाषा लैब तथा स्टूडेंट्स फीडबैक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
10 अप्रैल को प्राचार्य  प्रो जनार्दन  प्रसाद पाण्डेय  के निर्देशानुसार तथा विभागाध्यक्ष डाॅ रमेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता मे सितम्बर 2026 से महाविद्यालय  मे चल रहे भाषा लैब कार्यक्रम का समापन  तथा स्टूडेंट्स  फीडबैक  पर कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि प्राचार्य  प्रो जनार्दन  प्रसाद  थे । विशिष्ट अतिथि आई क्यू ए सी के समन्वयक  प्रो श्री प्रकाश मिश्र  ,  मुख्य नियंता प्रो  वीणा सिंह तथा सांस्कृतिक निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा थी । इस कार्यक्रम  मे महाविद्यालय  के स्नातक तथा स्नातकोत्तर  के कला , विज्ञान, वाणिज्य, बी एड, बी बी ए तथा बी सी ए के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम का प्रारंभ  वैदिक मंगलाचरण , सरस्वती वंदना, मां सरस्वती के चित्र  पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुआ । वैदिक मंगलाचरण तथा सरस्वती वंदना काजल शिवानी पांडेय, जया कसौधन तथा गौरी मिश्रा ने किया । मुख्य अतिथि प्राचार्य  प्रो जनार्दन  प्रसाद  पाण्डेय तथा विशिष्ट  अतिथि मुख्य  नियंता प्रो वीणा सिंह, सांस्कृतिक  निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा तथा आईकयू ए सी समन्वयक प्रो श्री प्रकाश मिश्रा का अंग्रेजी विभाग के सभागार मे परंपरागत  ढंग से स्वागत  विभागाध्यक्ष  डाॅ रमेश कुमार शुक्ल के द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय  ने  वर्तमान शैक्षणिक  सत्र मे गत 01 सितम्बर से चल रहे भाषा लैब कार्यक्रम  के सफलतापूर्वक संचालन पर विभागाध्यक्ष  डाॅ शुक्ल  को बधाई  दी । प्राचार्य  ने वर्तमान  वैश्विक  परिपेक्ष्य  मे अंग्रेजी के बढते हुए  महत्व  पर अपने विचार संक्षेप  मै प्रस्तुत किए।  प्राचार्य ने  छात्र छात्राओं से कहा कि वे अंग्रेजी  के भाषा लैब का यथासंभव  लाभ ले  तथा अंग्रेजी बोलने की क्षमता का विकास करें । विभागाध्यक्ष  डाॅ रमेश कुमार शुक्ल  ने अपने सम्बोधन  मे प्रसिद्ध  भाषाविद हेनरी बलूमफील्ड  के सिद्धान्तों पर पाणिनी की अष्टाध्यायी के प्रभाव विषय पर अपने विचार संक्षेप  मे रखे । डाॅ शुक्ल ने नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत रोजगारपरक तथा व्यवसायिक कार्यक्रमों के महत्व  पर भी अपने विचार संक्षेप मे रखे । डाॅ शुक्ल ने कहा कि अंग्रेजी भाषा लैब के माध्यम से महाविद्यालय  के विभिन्न संकाय के छात्र  छात्राओं को निरंतर प्रशिक्षित  किया जा रहा है जिसके अत्यंत सकारात्मक  परिणाम सामने आ रहे है ।मुख्य  नियंता प्रो वीणा सिंह ने  छात्र  छात्राओं को सम्बोधित  करते हुए  कहा कि अंग्रेजी तथा गणित के अध्ययन के बिना प्रतियोगिता परीक्षा मे सफल होना कठिन है । मुख्य अभियंता ने छात्र छात्राओ  से कहा कि वे प्रामाणिक  अंग्रेजी शब्दकोश का उपयोग करे तथा अपने अंग्रेजी शब्द ज्ञान मे निरंतर सुधार करें । सांस्कृतिक निदेशिका प्रो  रेखा विश्वकर्मा ने छात्र छात्राओं से कहा कि वे अंग्रेजी के समाचार पत्र  का निरंतर अध्ययन करें । कार्यक्रम मे नैक के मानकों के आधार पर स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं से फीडबैक लिया गया । आई क्यू ए सी समन्वयक  प्रो श्री प्रकाश मिश्र  ने विभागाध्यक्ष  को छात्र छात्राओं से सफलतापूर्वक  फीडबैक लेने पर बधाई  तथा शुभकामनाएं दी । प्रो  मिश्र  ने अपने सम्बोधन  मे कहा कि अंग्रेजी के अध्ययन से हम विश्व की किसी भी भाषा के साहित्य  का अंग्रेजी अनुवाद पढ सकते है । कार्यक्रम  मे मंच संचालन  डाॅ अभय नाथ  ठाकुर  ने किया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे जिनमे प्रमुख है गौरी, शिवानी, जया, विश्वजीत, आकाश तिवारी दीपशिखा प्रमुख है । इस अवसर पर डाॅ आशीष कुमार लाल, डा ए के दीक्षित, डाॅ बी एल गुप्ता, डाॅ अभय नाथ ठाकुर, डा अनुज, डाॅ विनीत, शिवम सिंह उपस्थित  रहे । कार्यक्रम  का समापन  राष्ट्रगान  से हुआ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे