पुलिस व तहसील प्रशासन की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को दिए निस्तारित करने के निर्देश विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद पलिया विधानसभा में...
पुलिस व तहसील प्रशासन की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को दिए निस्तारित करने के निर्देश
विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद पलिया विधानसभा में पहुंचे थे भाजपा विधायक रोमी साहनी
आनंद गुप्ता
पलियाकलां-खीरी।विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद पलिया स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे भाजपा विधायक रोमी साहनी ने विधानसभा वासियों की समस्याओं को सुना।
इस दौरान उन्होंने पुलिस व तहसील प्रशासन की शिकायतों को मौके से संबंधित अधिकारियों को फोन करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान कई गरीबों को इलाज के लिए विधायक ने आर्थिक सहायता भी दी।
रविवार को विधानसभा सत्र के समाप्त होने के बाद भाजपा विधायक रोमी साहनी पलिया स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे और जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची।
एक-एक कर विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना। तहसील व पुलिस विभाग की समस्या को मौके से संबंधित अधिकारियों को फोन करते हुए तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने कई गरीबों को इलाज के लिए मौके पर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।
इस दौरान डिंपल शर्मा, सुनील गुप्ता, संदीप कोहली, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, गुरविंदर सिंह चहल, भूपेन्द्र सिंह, अभिनव मिश्रा व सोनू साहनी आदि मौजूद रहे।
COMMENTS