मेरी अशेष यात्रा के विमोचन के लिए मांगा सहयोग व समर्थन | CRIME JUNCTION मेरी अशेष यात्रा के विमोचन के लिए मांगा सहयोग व समर्थन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेरी अशेष यात्रा के विमोचन के लिए मांगा सहयोग व समर्थन

 


श्याम त्रिपाठी 

गोण्डा:तरबगंज तहसील के नवाबगंज क्षेत्र के लोलपुर गांव प्रधान गौरव सिंह व समाजसेवी गौरव सिंह सूर्यवंशी ने बस्ती विकास फाउंडेशन सदस्य द्वारा समाजसेवी अनिल सिंह की लिखित पुस्तक मेरी अशेष यात्रा के विमोचन कार्यक्रम के प्रचार हेतु विभिन्न स्थानों के प्रधान व समाजसेवी मुलाकात कर लोगों से सहयोग व समर्थन मांगा है। 


बता दें कि समाजसेवी अनिल सिंह मूलतः बस्ती जनपद के हर्रैया विधानसभा से आते है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के खट्टे मीठे अनुभव व सामाजिक जिंदगी मे लोगों द्वारा किये गये काम पर अपनी पुस्तक मे टिप्पणी किया है। 


यह पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होगा। उक्त बाते राजेश सिंह सूर्यवंशी ने गुरुवार को गोंडा से मुंबई जाते समय कही है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के कांदिवली मे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे। 


कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों के नामी गिरामी हस्तियों को बुलाया गया है। मुंबई मे उत्तर भारतीयों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। 


यह बात नवाबगंज क्षेत्र के लोलपुर प्रधान गौरव सिंह जो बस्ती विकास फाउंडेशन सदस्य भी है ने बताया कि गौरव क्षत्रिय सेवा संस्थान के प्रदेश संयोजक के रुप मे काम करते है। प्रधान ने बस्ती गोंडा व अयोध्या के समाजसेवी सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर समाजसेवी अनिल सिंह के लिखित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से मिले जिसमे 50 सदस्यों की टीम को लेकर मुंबई रवाना हुये।


इस पचास सदस्यों की टीम मे जनपद बस्ती से 25 गोंडा सदर से 9 मसकनवा छपिया से 6 व 10 लोग राजधानी से जा रहे हैं। छपिया के युवाओं ने पुस्तक विमोचन के लिए एक सप्ताह तक अपने क्षेत्र मे लोगों से जनसंपर्क अभियान चलाया था। 


समाजसेवी अनिल सिंह की पुस्तक मे भाजपा कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व हर्रेय्या विधायक अजय सिंह व गोंडा के निवासी संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय जैसे सख्शियत पर भी बात रखी गई है। 


पुस्तक मे समाज सेवा और समाज सेवा की आड़ मे हो रहे खेल पर भी प्रकाश डाला गया है। इस मौके पर प्रधान लोलपुर/ क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था संरक्षक गौरव सिंह राजेश सिंह सूर्य वंशी पं श्याम त्रिपाठी, दिवाकर मौर्या, विनोद तिवारी सुधाकर सिंह विशेन विनोद तिवारी गोविंद बस्ती विकास फाउंडेशन अध्यक्ष सुनील पांडेय सहित तमाम लोग शामिल रहे बस्ती विकास फाउंडेशन का काम बस्ती सहित उत्तर भारत के लोगों की मदद करना शादी करवाना भी है ।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे