Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज नगर का कूड़ा डंप करने के लिये बनाये जा रहे कूड़ा स्थल के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। नगर का कूड़ा डंप करने के लिये बनाये जा रहे कूड़ा स्थल के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। प्रकरण नगर पालिका परिषद करनैलगंज क्षेत्र के कटरा बाजार मार्ग स्थित इंडियन गैस एजेंसी के आस पास का है। यहां नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे विरोध में आस पास की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया। 


महिलाओं का आरोप है कि अभी तक यहां सड़क की पटरी पर खुले में कूड़ा डाला जाता था। जिसकी गन्दगी से वैसे ही जीना मुश्किल था, अब नगर का कूड़ा डंप करने के लिये नगर पालिका द्वारा यहां कूड़ा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। यदि कूड़ा स्थल बन गया तो यहां आस पास के लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं अलग जाना होगा। 


यहां की निवासी सोनी ने बताया कि बारिस होने पर यहां गंदगी अधिक हो जाती है। कूड़े के सड़ने से निकलने वाली दुर्गंध से कुछ दिन पूर्व उन्हें उल्टी होने लगी जिससे आंत फट गई। यह तो कुशल था कि समय रहते आंत का ऑपरेशन हो गया नही जीवन से ही हाथ धोना पड़ता। 


साजदा ने बताया कि गंदगी की वजह से उनकी 7 वर्षीय पोती खुशी उल्टी होने लगी दवा इलाज कराने के बाद भी उसे बचाया नही जा सका। इस तरह कूड़े के ढेर से पहले से ही पीडित महिलाओं ने वहां कूड़ा स्थल न बनाये जाने की मांग की है। 


प्रदर्शन करने वालों में लैलतुननिशा, मजीदुन, बेगम, नाजिया, सबीना, नाजबानो, अक्साना, सबीना, साबित्री व विजय आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि वहां काफी दिनों से कूड़ा एकत्र करके डंपिंग स्थल पर ले जाया जाता था। जेसीबी मशीन से कूड़ा ट्राली में भरने की वजह से वहां गड्ढा बन गया है। 


जिससे वहां पक्का प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। वहां जो स्थायी नही होगा उसे कूड़ा एकत्र करने के लिये ही बनाया जा रहा है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। यदि ऐसा होता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे