बस्ती प्रेस क्लब चुनाव सम्पन्न, विनोद उपाध्याय अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी महामंत्री राकेश चन्द्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्वाचित | CRIME JUNCTION बस्ती प्रेस क्लब चुनाव सम्पन्न, विनोद उपाध्याय अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी महामंत्री राकेश चन्द्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्वाचित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती प्रेस क्लब चुनाव सम्पन्न, विनोद उपाध्याय अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी महामंत्री राकेश चन्द्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्वाचित



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। प्रेस क्लब चुनाव का परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वाले पत्रकारों का तांता लग गया। पत्रकारों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। 


देर शाम पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी कृष्णदेव मिश्र ने विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। घोषित परिणामों के मुताबिक निवर्तमान अध्यक्ष विनोद उपाध्याय 111 मत पाकर तीसरी बार विजयी हुए हैं। उन्होने सुबाष पाण्डेय को भारी मतों से चुनाव हराया।


संरक्षक पद पर निवर्तमान संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता 65 मत पाकर तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्होने दिनेश सिंह को शिकस्त दी। महामंत्री पद पर कांटे का मुकाबला था। पूर्व महामंत्री महेन्द्र तिवारी ने 58 मत पाकर मनोज कुमार यादव को चुनाव हराया।


 वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों पर चन्द्र प्रकाश शर्मा और अमित सिंह ने जीत का परचम फहराया। अरूणेश श्रीवास्तव, तबरेज आलम, रचना दूबे, एसपी श्रीवास्तव, लवकुश यादव एवं सलामुद्दीन को हार का सामना करना पड़ा।


संगठन मंत्री पद पर कड़ा मुकाबला रहा, डा. वीके वर्मा ने 62 मत पाकर रजनीश त्रिपाठी को एक मत से चुनाव हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर शहंशाह आलम की करारी हार हुई। निवर्तमान कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र श्रीवास्तव बिन्नू ने 82 मत पाकर तीसरी बार शानदार जीत दर्ज कराया। 


संप्रेक्षक पद पर बशिष्ठ कुमार पांडेय 65 मत पाकर विजयी हुए। उन्होने संदीप गोयल को चुनाव हराया। सदस्य कार्यकारिणी पद पर संजय विश्वकर्मा, राजेश पांडेय, जीशान हैदर उर्फ शानू, संजय विश्वकर्मा, विपिनविहारी त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय विजयी हुए। पदाधिकारियों को बुधवार 28 सितम्बर को शपथ दिलाई जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे