अयोध्या:कांग्रेस पार्टी का झंडा भेंट कर रेनू राय को पूर्व सांसद ने दिलाई सदस्यता | CRIME JUNCTION अयोध्या:कांग्रेस पार्टी का झंडा भेंट कर रेनू राय को पूर्व सांसद ने दिलाई सदस्यता
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:कांग्रेस पार्टी का झंडा भेंट कर रेनू राय को पूर्व सांसद ने दिलाई सदस्यता

 


अयोध्या 29 सितंबर ।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मे रह चुकी रेनू राय ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 


कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित समारोह में पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने रेनू राय को पार्टी का झंडा व गुलदस्ता भेंट कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।


उक्त अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर खत्री ने रेनू राय का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी में सभी जाति और धर्म के लोगों का समान रूप से आदर और सम्मान है। विभिन्न क्षेत्रीय दलों की तरह कांग्रेस पार्टी कभी जात और धर्म की राजनीति नहीं करती।


श्री खत्री ने कहा रेनू राय तथा उनके सहयोगियों के कांग्रेस में आने से पार्टी को बहुत ही बल मिलेगा तथा हमारी मातृशक्ति और मजबूत होगी।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रेनू राय और उनके सहयोगियों के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हर्ष जताते हुए कहा पार्टी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ रही है।


पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात रेनू राय ने कहां भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है चुनाव पहले भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए उस पर वह खरी नहीं उतर पाई। 

आज आम जन महंगाई से बुरी तरह परेशान है पर भारतीय जनता पार्टी को महंगाई कम करने का कोई भी उपाय नहीं कर रही। 


श्रीमती रेनू राय ने कहा वे प्रारंभ से ही भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित रही पर सत्ता में आने के बाद जिस तरह से भाजपा आम आदमी के मुद्दों महंगाई बेरोजगारी के प्रति उदासीन है इससे उनका मन भाजपा से हट गया है।


श्रीमती रेनू राय ने कहा कांग्रेस पार्टी सदैव विकास की बात करती है तथा आज तक देश में जो भी विकास कार्य हुए वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है।


इस अवसर पर रेनू राय के साथ प्रमुख रूप से रीता यादव, विनोद कुमारी, मीना यादव, सुनीता यादव, सुलेमान ,श्याम वती, उर्मिला कोरी, संतोष कोरी ,जानकी, गुड़िया जनक लली, जग पता आदि ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ,रामनरेश मौर्य, अशोक कनौजिया ,रामेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे