Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिवंगत विधायक अरविंद गिरि को श्रद्धांजलि देने आज दोपहर आएंगे मुख्यमंत्री तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन



सुरेन्द्र जायसवाल

अजान खीरी:  गोला विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरि के आकस्मिक निधन से भाजपा में जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक शोक की लहर है।


 शनिवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने उनके फार्म हाउस लालहापुर आ रहे हैं। प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारियों में जुटा है।


विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरि ने अपने दमदार व्यक्तित्व और सफल राजनीति से भारतीय जनता पार्टी में अपना एक अलग स्थान बना लिया था। उनकी कार्यशैली का जिले से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक प्रत्येक राजनेता यहां तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रशंसक थे। 


6 सितंबर को विधायक के आकस्मिक निधन से सभी को गहरा आघात लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसी दिन विधायक के रिश्ते में अनुज राजेश गिरी एडवोकेट के मोबाइल पर कॉल करके परिजनों से वार्ता की और सांत्वना देते हुए शीघ्र गोला आने की बात कही थी ।




सुरक्षा के पूख्ता इंतजाम 



अचानक तय हुए मुख्यमंत्री के आगमन के प्रोटोकाल से तहसील से लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 


अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर दिवंगत विधायक के आवास तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 


एएसपी अरुण कुमार सिंह ने हेलीपैड स्टेडियम की परिधि में मार्गो, मकानों का निरीक्षण करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। वही पब्लिक इंटर कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे