BALRAMPUR...महामंत्री का पूर्व सांसद ने किया जोरदार स्वागत | CRIME JUNCTION BALRAMPUR...महामंत्री का पूर्व सांसद ने किया जोरदार स्वागत
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...महामंत्री का पूर्व सांसद ने किया जोरदार स्वागत


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के पहली बार रविवार को जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिले में पहुंचकर उन्होंने आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन किया। उन्होंने भाजपा कार्यालय अटल भवन में संगठन की नब्ज टटोली। संगठन मंत्री ने कहा कि बूथ मजबूत करना बेहद जरूरी है। बूथ मजबूत होने से शक्ति केन्द्र व जिला का संगठन मजबूत होगा, जिससे पार्टी को फायदा मिलेगा।


जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को जिले में पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का बलरामपुर श्रावस्ती की सीमा पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत अभिनंदन किया। यहां से संगठन मंत्री पूर्व सांसद व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन कर मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी से मुलाकात किया। दोपहर बाद भाजपा कार्यालय अटल भवन में पहुंचे संगठन मंत्री ने पार्टी के क्रिया कलापों की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने एक-एक पदाधिकारी को उठाकर उसके दायित्व और कर्तव्यों के बारे में सवाल किया। जहां कई पदाधिकारियों ने अपने कार्यों व उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी दी वहीं कई लोग चुप दिखे। जिसपर संगठन महामंत्री ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो अपने आप को वर्षों पुराना कार्यकर्ता बताते हैं, लेकिन उन्हें संगठन और कार्यों के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे लोग नगर निकाय का टिकट भी मांग रहे हैं। उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में समझाया। साथ ही कहा कि बूथ प्रबंधन पर पूरा जोर दिया जाए। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों से जिले स्तर के प्रवास के कार्यक्रमों के विषय में पूछा। जिसपर भी संतोषजनक जबाब नहीं मिला। संगठन मंत्री ने कहा कि जिला इकाई आने वाले चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पूरी तैयारी कर ले। प्रत्येक 60 व्यक्ति पर एक पन्ना प्रमुख का गठन किया जाए, जो भी पन्ना प्रमुख होगा वह सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों के गठन पर जिला कमेटी को विशेष ध्यान देना चाहिए। इसमें सामाजिक संतुलन का विशेष जान रखना चाहिए। उन्होंने कई अन्य अहम बिन्दुओं पर भी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला के राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, गैसड़ी पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे