"भारी संख्या में जुटे जनमानस की उपस्थिति में प्रभु श्री राम ने भैया भरत को गले लगाया" विनोद कुमार खबर प्रतापगढ़ से है जहां जिले ...
"भारी संख्या में जुटे जनमानस की उपस्थिति में प्रभु श्री राम ने भैया भरत को गले लगाया"
विनोद कुमार
खबर प्रतापगढ़ से है जहां जिले की अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिव विलास उमर वैश्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने
प्रभु श्री राम समेत चारों भाइयों की आरती उतारी।इस मौके पर नगर पंचायत अंतु में विभिन्न दलों के माध्यम से भव्य झांकियां निकाली गई।
सुबह 7:30 बजे मुख्य मंच पर सभी दल एकत्रित हुए और कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन करते हुए बजरंग दल के पदाधिकारी दीपक दुबे ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव विलास उमर वैश्य, एडवोकेट राजकुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजाराम वैश्य बजरंग दल, दीपक दुबे, राधेश्याम दुबे, अशोक वर्मा, नरेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, ओंकारनाथ विश्वकर्मा, राहुल वैश्य, अंतू थानाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम तथा सम्मानित मीडिया कर्मी आदि गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।
COMMENTS