Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:अपना दल एस ने शिविर लगाकर बनाये ढाई लाख नये सदस्य



सुनील उपाध्याय 

बस्ती । जिले मे अपना दल एस द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान का बनकटी में संकल्पों के साथ समापन हुआ। 


जोन प्रभारी संजय सिंह पगार ने बताया कि कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल के कुशल मार्ग निर्देशन में जोन में 67 प्रतिशत) मातृ शक्तियों ने सदस्यता ग्रहण कर एक कीर्तिमान बनाया है। 


कहा कि संगठन की मजबूती से ही लक्ष्य हासिल होंगे। इस दिशा में पार्टी निरन्तर सक्रिय है। सदस्यता लेने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


अपना दल एस कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर एक माह तक सघन सदस्यता अभियान जनपद के विभिन्न स्थानों पर चलाये गये। अनेक पदाधिकारियोें, सदस्यों ने कस्बों और गांवों में शिविर लगाकर और घर-घर जाकर सदस्य बनाये।


पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय और श्रम से बस्ती जनपद में पार्टी ने ढाई लाख से अधिक सदस्य बनाये हैं, निश्चित रूप से संगठन की मजबूती के लिये यह बड़ी उपलब्धि है। 


आयोजित कार्यक्रमों में विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर लगातार सांगठिनक मजबूती का क्रम जारी है।


सदस्यता अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव झिनकान चौधरी, राम सिंह पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष, राजकुमार चौधरी, विजय पटेल, राजमणि पटेल, वेद प्रकाश चौधरी, प्रदीप पटेल, महिपाल पटेल, सूरज चौधरी, बब्बन शर्मा, दुर्गेश चौधरी, आजाद पाल, सूर्यवंशी, अर्चना पाल सिंह, ममता पाल, सीता देवी, राधिकादेवी, कुशलावती, प्रमिला, पूनम, गीता आदि का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे