Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में प्रकाश पर्व दीपावली के सज्जा का हुआ आयोजन



गौरव तिवारी 

 खबर प्रतापगढ़ से है जहां विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।


भैया बहिनों ने सर्वप्रथम दीपक सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अपने ब्रास से अपने दीपक को सजाना था।


जिसमे नन्हे हाथों से ब्रश को चलाना बहुत ही आकर्षक रहा।दीपक सज्जा में बहिन अस्मिता तिवारी,  ईशा वर्मा और आस्था शुक्ला ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त किया।


पोस्टर  बनाओ संदेश फैलाओ प्रतियोगिता में भैया बहिन प्रोजेक्ट के रूप में स्वयं की प्रेरणा से पोस्टर निर्माण किए जिसमे हमारी धरती हाम्ही बचाए बिना पटाखे दीवाली मनाई हम सबने यह ठाना है।


 इस दीपावली पटाखे नही जलाना है को क्रमश प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके उपरांत शिशु सभा में दीपावली त्योहार के संबंध में भैया बहिनों ने अपने अलग अलग विचार तैयारी के साथ रखे और दीपावली के त्योहार को पांच दिनों का त्योहार बताया जिसमे प्रमुख संदेश शिशु भारती अध्यक्षअथर्व देव सिंह कार्तिकेय यादव आस्था शुक्ला मानसी सिंह निखिल दुबे शशांक पटेल आदर्श ईशा वर्मा तथा अक्षरा पांडेय एवम शानवी सिंह की गीत को सभी लोगों ने सराहा। 


अंत में प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने दीपावलीके त्योहार को मनाने के महत्व सावधानियां और क्यों मनाना कैसे मानना गरीब और असहाय अक्षम बालको के साथ दीपावली की खुशियां बटाना आदि को इस त्योहार की विशेष रूप से उद्देश्य होना बताया साथ ही साथ छोटी दीवाली बड़ी दीवाली नर्क चतुर्दशी गोवर्धन पूजा धनवंतरी जयंती महावीर जयंती चित्रगुप्त पूजा भैया दूज के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए इनके महत्व को बताया।


इस दीवाली पर भैया बहिनों को संकल्प भी दिलाया की हम पटाखे नही जलाएंगे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे घरों में मिट्टी के दीए तेल या घी के जलाएंगे ताकि कार्बन कम से कम पर्यावरण में मिश्रित हो क्योंकि मोमबत्ती में कार्बन अधिक निकलने की संभावना होती है पटाखे से जानवरो को बहुत तकलीफ होती है इसलिए इन सब बातो का ध्यान कर इको फ्रेंडली दीपावली मनाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे