Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:पेड की डाल गिरने से महिला की मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बहादुरपुर गांव मे पेड की डाल गिरने से शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। 


शुक्रवार की सुबह साढे सात बजे घ्गांव के जगदीश सरोज की पत्नी फूलमती 45 घर के सामने मवेशियो का गोबर उठा रही थी। अचानक वहां पीपल के पेड की सूखी डाल पर एक बंदर उछलकूद करने लगा। 


डाल अचानक के अचानक महिला के ऊपर गिर जाने से वह गंभीर रूप से चुटहिल हो गयी। परिजन इलाज के लिए उसे रायबरेली ले जा रहे थे कि रास्ते मे फूलमती की संासे थम गयी। परिजन शव को लेकर घर चले आये। 


सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण कुमार सरोज ने भी मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को शासन की ओर से मदद का भरोसा दिलाया। 


मृतका का पति राजगीरी कर परिवार का पालन पोषण किया करता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह भी घटना की जानकारी पर मृतका के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से संवेदना जतायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे