Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखीमपुर: हषोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व




सतीश गुप्ता 

लखीमपुर में सोमवार को दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम और हषोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद वासियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी संग गणेश भगवान और कुबेर भगवान की पूजा की, दीपावली के पर्व पर लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और गली मोहल्लों को झालरों और दीपों की रोशनी से सजा रखा था। और आसमान में शानदार आतिशबाजी का नजारे के साथ गली चौराहों पर पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थीं।


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चंद्रकेश लोक कल्याण समिति के प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने असहाय एवं निराश्रित लोगों के बीच पहुंच कर दीपावली मनाते हुए चूरा-भुरकी, मिष्ठान सहित पूजन सामग्री पहुंचा कर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।


     भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार ने दीपावली के अवसर पर निघासन नगर पंचायत के वार्ड अम्बेडकर नगर, गोविंदपुरी, नानक नगर आदि वार्डों में जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर दीवाली उपहार के साथ असहाय वृद्ध माताओं और बहनों को मिष्ठान, चुरा-भुरकी, पूजन सामाग्री इत्यादि चीजें उपलब्ध कराकर उनके साथ दीपावली मनाई। और कहा कि मेरा हर एक मिनट गरीबों के लिए समर्पित है। 


गरीबों की सेवा ही मेरा संकल्प है और आने वाले पर्व/त्योहार सभी लोग सभी के समान और अच्छी तरह से मनाए इसके लिए पूरा प्रयास रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे