पर्यावरण सेना ने मनाया पेड़ों संग दीवाली | CRIME JUNCTION पर्यावरण सेना ने मनाया पेड़ों संग दीवाली
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण सेना ने मनाया पेड़ों संग दीवाली



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना के प्रधान कार्यालय पूरेखरगराय में पेड़ों के पास मिट्टी के दिये जलाकर, पेड़ो की पूजा कर उन्हें धरती पर जीवन देने हेतु पेड़ों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना होगा।धरती पर पेड़ सुरक्षित हैं तभी जीवन सुरक्षित है।हम सभी को कि हम पर्यावरण के अनुकूल त्योहारों को मनाने की परंपरा को बढ़ावा दें और जीवन देने हेतु पेड़ों के प्रति आभार व्यक्त करें।


जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति  हरित भाव पैदा हो।उन्होंने कहा कि पहले का पर्यावरण बेहतर था,आबादी कम थी और वाहनों का प्रयोग न होने से प्रदूषण न के बराबर था। उस समय पटाखे जलाने से प्रदूषण का असर कम होता था।


समय बदलने के साथ ही हमें पर्यावरण के अनुकूल त्योहारों को मनाने की हरित विधि अपनानी होगी।

इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,नमन कुमार तिवारी,दिव्या,काव्या,सूजल एवं नित्या देवी मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे