Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:एक दिया शहीदों के नाम के तहत कार्यक्रम का आयोजन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंड़ा)। विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पिपरी में ब्रम्हाचारी बाबा स्थान के समीप नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा एक दीया सहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह व नेहा सिंह व विशिष्ठ अतिथि पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के जांबाज जवानो कि वजह से हम सभी लोग चैन की नींद सोते हैं, मगर उन्हें लोग याद नहीं करते। 


फाउंडेशन ने नई यह पहल करके पुनीत कार्य किया है। उसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के जांबाज जवानो के नाम दीपक जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश सदस्यता प्रमुख संतोष निशाद, प्रदेश मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, जिला महासचिव अम्बरीश गुप्ता, सुधांसु शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, सीमा अवस्थी, संध्या गोस्वामी, प्रिया सिंह, सुधा तिवारी, राधा वर्मा, दीपमाला तिवारी, दामयंती सिंह व पूजा सहित संगठन के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे