Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हीरागंज स्थित मां नायर देवी धाम में दुरदुरिया कार्यक्रम हुआ संपन्न




रवि दुबे 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां हीरागंज स्थित मां नायर देवी धाम में दुरदुरिया कार्यक्रम हुआ संपन्न कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। 



कार्यक्रम को बाबागंज जिला पंचायत सदस्य प्रथम क्षमा सिंह के शगुन के आमंत्रण में दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल हुईं।


दुरदुरिया कार्यक्रम में महिलाओं ने अवसान माई की कथा सुनाई। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने हिस्सा लिया। दुरदुरिया के कार्यक्रम को 14-14 के समूह में बंटी महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की।


पूजा अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई_दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर पप्पन सिंह व क्षमा सिंह के परिवार की सुख समृद्घि की कामना की।


कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ- साथ सभी माताओं और बहनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था थी।कार्यक्रम में आई सभी माताएं और बहनों का जिला पंचायत सदस्य क्षमा सिंह और भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे