Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में अभय सिंह यादव अध्यक्ष, चन्द्रशेखर शर्मा मन्त्री



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लॉक का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी बनकटी बीआरसी पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के लिए शिक्षकों का एकजुट होना बहुत जरूरी है। 


उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। अधिवेशन में शिक्षकों के अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर विमर्श के साथ ही दूसरे चरण में बनकटी ब्लाक के पदाधिकारियों का चुनाव पर्यवेक्षक विजय प्रकाश चौधरी व चुनाव अधिकारी स्कन्द कुमार मिश्र की देख रेख में सम्पन्न हुआ।


जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्वसम्मति से अभय सिंह यादव अध्यक्ष मो. इकबाल कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल मारूफ खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा मन्त्री रामरेखा चौधरी कोषाध्यक्ष आदित्यनाथ त्रिपाठी संयुक्त मन्त्री मंजेश ,नीलम, कृष्ण कुमार,राजमणि, सूर्यकान्त, अभिराम ,मो. इश्तियाक ,आशा त्रिपाठी, मुकेश बिन्द, कृष्ण बिहारी उपाध्यक्ष संध्या, रविप्रकाश, हर्षिता, राजकुमार, रुक्मिणी, बालकृष्ण, अवनीश, विकास,सत्येन्द्र, आशुतोष संगठन मन्त्री अंकिता, अभय, राघव प्रसाद, वाचस्पति, सौरभ, रामू कुमार, दिनेश, विपिन, विजय,मोनिका प्रचार मन्त्री रवि प्रताप एकाउन्टेंट हरेन्द्र यादव ऑडिटर कृष्ण कुमार मीडिया प्रभारी घोषित किए गए। 


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की सबसे बड़ी और निर्णायक भूमिका है। 


कार्यक्रम का संचालन अतुल कृष्ण राज ने किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जायेगा।


इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्य नारायण शुक्ल, वरिष्ठ समाज सेवी इं. अरविन्द पाल,बीईओ संतोष कुमार शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह,राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, रविचंद्र पाण्डेय, डॉ अनिल मौर्या, शैल शुक्ल,राजकुमार सिंह,पुष्पलता पाण्डेय,सूर्य प्रकाश शुक्ल,पाटेश्वरी प्रसाद निषाद, शशिकान्त धर द्विवेदी, संतोष शुक्ल,सतीश शंकर शुक्ल,अभिषेक उपाध्याय,देवेन्द्र वर्मा,चन्द्रभान चौरसिया, राम भरत वर्मा, बब्बन पाण्डेय, सुनील पाण्डेय,अनिल सिंह, दिनेश वर्मा,प्रमोद ओझा,ज्ञान उपाध्याय, अनिल मौर्य, मो. सलाम,कृष्ण कुमार,विजय कन्नौजिया, सुदर्शन त्रिपाठी, राम चन्दर शुक्ल,अंगद पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, गुरु नारायण दूबे,योगेश्वर शुक्ल, अल्पना यादव, चन्द्रमणि वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे