Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाई गई नगर एवं ग्रामीण अंचलों में महर्षि वाल्मीकि की जयंती, सुंदरकांड का हुआ सामूहिक आयोजन



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। नगर में रविवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती पर नगर पंचायत की कार्यदाई संस्था द्वारा भव्य आयोजन किया गया।


कोतवाली लालगंज के समीप हरिहर मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर श्रद्धालुओं का समागम उल्लास के साथ देखा गया। 


नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उनकी स्मृतियों को नमन किया। 


वही क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने भी विधायक मोना तथा राजसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की ओर से महर्षि बाल्मीकि के कृतित्व एवं महीने भी विधायक मोना तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की ओर से महर्षि वाल्मीकि के कृतित्व एवं माहनीय व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। 


उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर समाज को सत्य तथा नैतिकता और धर्म पथ पर अग्रसर बने रहने की हमें प्रेरणा दी है। 


श्री शुक्ला ने समाज के जागरूक वर्गों से मानवीय प्रेम एवं सहिष्णुता तथा बंधुओं के वातावरण को मजबूत बनाए जाने का आवाहन किया है।


चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन एवं उनके द्वारा संघर्ष की प्रेरणा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जीवन को व्यतीत किए जाने की प्रेरणा दिया करता है। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी छोटेलाल सरोज व संचालन शास्त्री सौरभ त्रिपाठी ने किया।


कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत सीईओ पद्मजा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संकीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड का मनोहारी सामूहिक पाठ किया गया। 


सुंदरकांड के सामूहिक मनमोहक पाठ में श्रद्धालुओं को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते देखा गया। कार्यक्रम का समापन भजन संकीर्तन तथा महाआरती के मध्य हुआ। 


इस मौके पर रिंकू तिवारी, विकास तिवारी, कमलेश मिश्रा, सोनू तिवारी ,रोहित, अनिल त्रिपाठी महेश, विपिन शुक्ला, शेष तिवारी, पंडित अशोक तिवारी रामचंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे