कुलदीप तिवारी
लालगंज प्रतापगढ़। गांधी एवं शास्त्री जयंती पर यहां विविध आयोजन हुए। स्थानीय दीवानी न्यायालय में सिविल जज कुंवर दिव्यदर्शी ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता पवन पांडेय,
रमेश पांडेय, आशुतोष सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठी महेश आदि ने गांधी व शास्त्री के विचारों पर प्रकाश डाला।
इधर तहसील मुख्यालय में एसडीएम सौम्य मिश्र के संयोजन में गांधी शास्त्री जयंती पर रामधुन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार न्यायिक सुप्रिया चतुर्वेदी, अधिवक्ता गया प्रसाद मिश्र, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी, अमीन संध अध्यक्ष आशुतोष सिंह, अधिवक्ता सुमित त्रिपाठी, रामबिहारी मिश्र आदि ने गांधी शास्त्री के मूल्यों को राष्ट्र निर्माण का आधार ठहराया।
कार्यक्रम का संचालन राम लोचन त्रिपाठी ने किया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने ध्वजा रोहण किया। यहां कार्यक्रम का संयोजन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया।
अंचल के स्कूल कालेजों में भी गांधी शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ