Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर डीएम - एसपी ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर किया माल्यार्पण



सुनील उपाध्याय 

बस्ती।जिले मे महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने गांधीनगर स्थित मंदिर में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। 


उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोहपूर्वक भव्य ढंग से मनाए जाने का निर्देश दिया गया है।

       

 इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने सभी खंड विकास अधिकारियों को मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया था। 

इस क्रम में भानपुर तहसील के उकड़ा मंदिर में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई, जहां पर सफाई मित्र को सम्मानित भी किया गया।

     

अधिशासी अधिकारी भानपुर ने बताया की वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर हनुमान जी मंदिर पर सफाई कर्मियों द्वारा पूजा पाठ एवं विशेष अभियान चलाया गया, तथा सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान समारोह के तहत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे