लालगंज:कार असंतुलित हो पेड से टकराई, एक की मौत, तीन हुए घायल | CRIME JUNCTION लालगंज:कार असंतुलित हो पेड से टकराई, एक की मौत, तीन हुए घायल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:कार असंतुलित हो पेड से टकराई, एक की मौत, तीन हुए घायल



कुलदीप तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। मवेशी के अचानक नेशनल हाइवे पर आ जाने कार असंतुलित हो गयी। भीषण दुर्घटना में एक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं तीन लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। 


लीलापुर थाना क्षेत्र के दया का पुरवा डांडी निवासी हंसराज सरोज 40 पुत्र रामनिहोर सरोज मंगलवार की रात गांव से कार द्वारा रिश्तेदारी जा रहा था। कार पर हंसराज के साथ गांव के विजय वर्मा 30 पुत्र विनोद कुमार तथा संजीत कुमार सरोज 39 पुत्र राजाराम एवं दिनेश कुमार सरोज 30 पुत्र राजाराम भी सवार थे। 


लालगंज कोतवाली के रायबरेली नेशनल हाइवे पर दुबे का पुरवा राजेन्द्र नगर के पास रात करीब दस बजे अचानक नेशनल हाइवे पर मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर मे कार असंतुलित हो गयी।


कार सीधे पेड से टकराकर पलटा खा गयी। दुर्घटना मे वाहन चालक हंसराज सरोज समेत चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजवाया। 


यहां घायल चालक हंसराज सरोज को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलो को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


इधर हंसराज की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों मे कोहराम मच गया। हंसराज खेती व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। असमय उसकी मौत से कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाली बेटी अंजली सरोज तथा कक्षा सात में निखिल सरेाज व कक्षा दो में पढाई कर रहा समर सरोज निराश्रित हो गये। 


वहीं घायलों का उपचार जारी बताया जाता है। पुलिस ने मृतक हंसराज के शव को पीएम के लिए बुधवार की सुबह जिला अस्पताल भेजवाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे