Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह का फूल मलाओं से किया भव्य स्वागत



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संगठन मंत्री दिनेश मौर्य व अजय वर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह का फूल मलाओं से भव्य स्वागत किया। 


वह संघ के बलरामपुर इकाई के जिला महामंत्री के निधन पर शोक संवेदना में बलरामपुर जा रहे थे। भारी संख्या में अपने साथियों को देखकर वह गदगद हो उठे। 


उन्होंने कहा कि करनैलगंज के साथियों का जो प्यार दुलार मिला है वह हमेशा याद रहेगा। अपने साथियों की पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियों कि तरह सफाई कर्मचारियों का भी प्रमोशन होना चाहिए। 


एक राष्ट्र एक ध्वज का नारा देने वाले देश व प्रदेश के सर्वोच्च पद पर आशीन माननीय दो दो पेंशन का लाभ ले रहे हैं और छोटे कर्मचारियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम किसी का विरोध नहीं बल्कि अपने हक कि बात करते हैं।  


सरकार को छोटे कर्मचारियों की पीड़ा को समझकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर देना चाहिए। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, नृसिंह नारायन पांडेय, देवमणि शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद, नीरज कुमार चौबे, पवन कुमार कश्यप, रामधन, दिग्विजय सिंह, विनय शंकर तिवारी, भगवान बक्श सिंह, दिनेश कुमार सिंह सहित  भारी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे