Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बढ़नी ग्राम सभा में अमृत सरोवर के शिलान्यास एवं वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां मोहनगंज के निकट बढ़नी ग्राम सभा में प्रधान एवं सदर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में अमृत सरोवर के शिलान्यास एवं वृहद पौधरोपण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद संगमलाल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, बीडीओ सदर निशा तिवारी, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 धीरेंद्र कुमार पांडेय, पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद। 


सांसद संगमलाल गुप्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने भाजपा शासनकाल में मिल रही सुविधाओं की दी जानकारी। कार्यक्रम के दौरान ही सदर प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा तथा भाजपा की रीतियों और नीतियों मे जताई आस्था। 


बोले ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भाजपा में ही प्रत्येक वर्ग का विकास और देश व प्रदेश का विकास तथा खुशहाली संभव।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे