बस्ती:जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को वितरित किया गया राहत सामग्री | CRIME JUNCTION बस्ती:जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को वितरित किया गया राहत सामग्री
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को वितरित किया गया राहत सामग्री



सुनील उपाध्याय 

बस्ती।जिले मे पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने विक्रमजोत ब्लाक के बाढ़ प्रभावित संदलपुर गांव के लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। 


इसके साथ ही बीमार जानवरों के लिए दवाओ का भी वितरण किया गया। इसके पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ संदलपुर गांव के दूसरे टोले पर नाव द्वारा राहत सामग्री ले करके गए तथा उसका वितरण प्रभावित परिवारों को किया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी धीरे-धीरे घट रहा है।

    

 संदलपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग तथा पशुपालन विभाग द्वारा कैंप लगाकर बीमार लोगों तथा पशुओं को दवाए वितरित की गई। तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी ने बताया कि लगभग 14 गांव के 2200 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। अवशेष लोगों को भी 24 घंटे के भीतर राहत सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।

     

 परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक गांव का सर्वे करले ताकि  मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री आवास दिया जा सके। 


इस दौरान एडीएम कमलेश चंद, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, बीडीओ अनिल कुमार, डॉक्टर राज मंगल चौधरी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे