कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उत्तर भारत राज्यों में खड़गे के चुनाव प्रचार की प्रमोद तिवारी के हाथों होगी कमान | CRIME JUNCTION कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उत्तर भारत राज्यों में खड़गे के चुनाव प्रचार की प्रमोद तिवारी के हाथों होगी कमान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उत्तर भारत राज्यों में खड़गे के चुनाव प्रचार की प्रमोद तिवारी के हाथों होगी कमान



कुलदीप तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। कांग्रेस के हो रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे के चुनाव प्रचार अभियान समिति में उत्तर भारत की कमान मिलने से यहां समर्थकों व कार्यकर्ताओं मे खुशी देखी गयी। 


कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी द्वारा पार्टी के राज्यसभा मंे नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी अध्यक्ष पद पर नामांकन में महत्वपूर्ण प्रस्तावकों में भी शामिल होने की बड़ी भूमिका निभायी जा चुकी है। 


उत्तर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमांचल प्रदेश, उत्तरांचल, पंजाब, हरियाणा में लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में प्रमोद तिवारी की पकड देखते हुए पार्टी उन्हंे स्टॉर प्रचारक भी बनाती आयी है। 


ऐसे में उत्तर भारत में कांग्रेस संगठन मे भी कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं के बीच सांसद प्रमोद तिवारी की पकड मजबूत मानी जाती है। 


राज्यसभा मे नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूदा पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राज्यसभा मे भी पार्टी की रणनीतियों को अंजाम देने में प्रमोद तिवारी की खड़गे के साथ नजदीकी भी प्रमोद तिवारी को इस अहम जिम्मेदारी का कार्यकर्ता मजबूत आधार आंके देखे जा रहे हैं। 


मल्लिकार्जुन खड़गे के संगठनात्मक चुनाव प्रचार अभियान की कमान उत्तर भारत में प्रमोद तिवारी को मिलने से यहां समर्थको ंके साथ ही सियासी गैलरी में कांग्रेस सांसद के पार्टी के अंदर और बढे कद के रूप में भी चर्चा का अहम बिन्दु बना हुआ है। 


शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के पद के चुनाव प्रचार में उत्तर भारत के राज्यों में प्रमोद तिवारी निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के बीच इस समय नई दिल्ली में बने हुए हैं। 


वहीं प्रमोद तिवारी के साथ दक्षिण के राज्यों की कमान मल्लिकार्जुन खडगे की जीत तय करने के लिए रमेश चेनेथला, पश्चिमी राज्यों में दीपेन्द्र हुडडा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों मे गौरव बल्लभ को जिस तरह अहम जिम्मेदारी मिली है उससे पार्टी के शीर्ष नेताओं में प्रमोद तिवारी के केन्द्र बिंदु मे मजबूत होने को लेकर प्रतापगढ़ खासकर रामपुर खास के कांग्रेसियों का उत्साह और बढ़ गया है।


 कैम्प कार्यालय पर मौजूद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, इं. अमित प्रताप सिंह, संतोष द्विवेदी, अशोक सिंह बब्लू, केडी मिश्र, लालजी यादव, रघुनाथ सरोज, आचार्य विन्देश्वरी पटेल, छोटे लाल सरोज, सुधाकर पाण्डेय, रिंकू सिंह परिहार, महमूद आलम, पप्पू जायसवाल आदि ने पार्टी संगठन के अध्यक्ष पद के अहम चुनाव में प्रमोद तिवारी की इस जिम्मेदारी को लेकर इसे कार्यकर्ताओं के लिए एक और मजबूत संबल ठहराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे