Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज : अभावि में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अभिनव सिंह खालसा व आदर्श तिवारी आजाद का हुआ मनोनय



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के अधिवेशन में नगर के अभिनव सिंह खालसा व आदर्श तिवारी आजाद को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त है। 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा आयोजित अधिवेशन में प्रांत स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें सत्र 2022- 23 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा के तहसील संयोजक रहे अभिनव सिंह खालसा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व आदर्श तिवारी आजाद को प्रांत कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। 


उनके मनोनयन पर जिले के कार्यकर्ताओं ने अवध प्रांत का धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री शिवम पांडे, जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह, विभाग सहसंयोजक सूरज शुक्ला, पूर्व तहसील संयोजक ओपी तिवारी, नगर मंत्री रामानंद मिश्रा, अध्यक्ष गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हरजीत सिंह सलूजा, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, डॉ. पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह लवी, कन्हैया लाल वर्मा, आयुष सोनी, विशाल कौशल आदि शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे